[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक ने सूनी आमजन समस्या, बिजली, पानी व क्षतिग्रस्त सड़कों का छाया मुद्दा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

विधायक ने सूनी आमजन समस्या, बिजली, पानी व क्षतिग्रस्त सड़कों का छाया मुद्दा

विधायक ने सूनी आमजन समस्या, बिजली, पानी व क्षतिग्रस्त सड़कों का छाया मुद्दा

खेतडीनगर : केसीसी टाउनशिप के भाजपा जन संवाद केन्द्र में शुक्रवार को विधायक ने आमजन की समस्याएं सुनी। विधायक प्रवक्ता प्रभु राजोता ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अलग- अलग गांवों से आए ग्रामीणों ने विधायक इंर्जी धर्मपाल गुर्जर को अवगत करवाया। ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती, पानी की समस्या व क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरूस्त करवाने की मांग की। विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश देते हुए ग्रामीणों से कहा कि प्रतिदिन सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक अपनी समस्या बता सकते है। उन्होंने कहा कि किसी की भी समस्या हो सीधे आकर बता सकते है।

इस दौरान समाज सेवी बबलू अवाना, एड. रोहिताश मणकस, विश्वेंद्र नालपुरिया, रामनिवास लादी, रामजीलाल, अशोक, एड. महिपाल दौराता, रविसिंह शेखावत, बलबीर खटाणा, नरेश खटाणा, श्योराम, सिलाराम, महेंद्र छाबड़ी, मुकेश, धर्मा पहलवान, प्रमोद स्वामी सहित बाडलवास, मेहाड़ा, जसरापुर, माधोगढ, ताल आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet