[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेम्स स्कूल में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेम्स स्कूल में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

जेम्स स्कूल में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

खेतड़ी : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र हरियाणा द्वारा देशभर में प्रति वर्ष होने वाली अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जो बालिका आदर्थ विद्या मंदिर उदयपुरवाटी के सानिध्य में गत जनवरी 2024 को जेम्स पब्लिक स्कूल करमाड़ी में आयोजित परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। उन छात्र-छात्राओं को गुरुवार दोपहर को समारोह पूर्वक पुरुस्कृत किया गया। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा चतुर्थ के छात्र केशव जांगिड़, द्वितीय स्थान पर छात्र मोहित सिंह कक्षा सप्तमी, तृतीय स्थान पर कक्षा सप्तमी की छात्रा मीनाक्षी शर्मा, चतुर्थ स्थान पर रही कक्षा अष्टमी की छात्रा वेदिका सैनी, पंचम स्थान पर गौतम सैनी कक्षा षष्ठी, छठे स्थान पर अनुज कंवर कक्षा अष्टमी एवं सातवें स्थान पर कक्षा षष्ठी के छात्र गजेन्द्र सिंह सहित उक्त सभी को समारोह के मुख्य अतिथि एवं परीक्षा प्रभारी नागर मल सैनी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष व स्कूल निदेशक शिशराम सैनी द्वारा प्रतिभाओं को मोमेंटो, महापुरुषों के चित्र एवं प्रमाण पत्र देकर एवं शेष सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में अध्यापिका कंचन सैनी, पूनम सैनी, कुसुमलता, ज्योति त्वीन्दवाल, अध्यापक मंदीप शर्मा सहित स्कूल स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89