[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निम्स युनिवर्सिटी में निम्स दिवस के रूप में मनाया गया डॉ बलवीर सिंह तोमर का जन्म दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निम्स युनिवर्सिटी में निम्स दिवस के रूप में मनाया गया डॉ बलवीर सिंह तोमर का जन्म दिवस

उच्च शिक्षा के स्तंभ के रूप में डॉ. तोमर का योगदान अनुकरणीय : प्रो अमेरिका सिंह, प्रो चांसलर

जयपुर : निम्स युनिवर्सिटी ने अपने संस्थापक और चांसलर प्रो. डॉ बलवीर सिंह तोमर के जन्मदिवस को “निम्स दिवस” के रूप में भव्य और उत्सवपूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने मिलकर विविध कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया, जो पूरे दिन की खुशी और उत्साह का प्रतीक बने। शुरुआत वर्चुअल संबोधन के साथ हुई, जिसमें प्रो डॉ बलवीर सिंह तोमर ने सभी को निम्स दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों को उनके समर्पण और मेहनत के लिए सराहा और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति की ओर अग्रसर होते रहेंगे। वाईस चेयरमैन डॉ शोभा तोमर और प्रो. अमेरिका सिंह ने सभी संकायों मे जाकर प्रतिभागियों से रूबरू हुए और निम्स दिवस पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने इस दिन को विशेष बताते हुए विश्वविद्यालय के प्रति अपनी कर्तव्य निष्ठता और स्नेह को व्यक्त किया।

कुलपति, प्रो. संदीप मिश्रा एवं रजिस्ट्रार, डॉ. संदीप त्रिपाठी के निर्देशन में विभिन्न विभागों क्रमश: फैकल्टी ऑफ ह्यूमिनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज, कॉमर्स, साइंस, लॉ, मेडिकल, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, होटल एंड टूरिज्म, यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड और प्रशासनिक भवन ने मिलकर इस दिन को बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर *यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा “रन फोर निम्स” का आयोजन किया गया कार्यक्रम की विविधता ने इस दिन को और भी खास बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रंगोली सजाने, चित्रकला, संगीत प्रस्तुतियों, फूड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यकमों का भी आयोजन हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin