[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : गोमती दास मंदिर परिसर में सोमवार 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर रात्रि 8 बजे से चंद्रोदय तक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारो ने कृष्ण कन्हैया के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। मंदिर व्यवस्थापक कमेटी सदस्य जयसिंह प्रधान, भोलाराम यादव, अशोक कुमार, बाबूलाल यादव, बनवारीलाल, हनुमान यादव फुलचंद यादव आदि ने बताया कि इस अवसर पर कृष्ण कन्हैया का अलौकिक श्रृंगार किया गया। तथा 56 भोग का भोग लगाया तथा रंग बिरंगी लाइट लगाकर राधा कृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भक्तों को चरणामृत तथा पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर पुजारी रघुवीर प्रजापत व प्रदीप कुमार शर्मा आचार्य अभिमन्यु पाराशर ने पूजा अर्चना करवाई ।जन्माष्टमी का व्रत रखने वाली महिलाएं, पुरूषों ने प्रसाद लेकर व्रत खोला।

इसी प्रकार होली चौक शिमला में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के रूप में मनाया गया तथा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जिसमें सुभाष एंड पार्टी के कलाकारों ने सुंदर भजनों कि प्रस्तुति विभिन्न प्रकार की झांकियां सजा कर दी। इस अवसर पर होली चौक को दुल्हन की तरह आकर्षक ढंग से सजाया गया रंग बिरंगी लाइट जलाकर सुंदर आतिशबाजी की गई यह नजारा देखने लायक बनता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89