[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में खेलो इंडिया सप्ताह का शुभारंभ:विधायक बोले-अभिभावक बच्चों के रूप में अपना भविष्य भेजता है, टीचर दे संस्कार रूपी शिक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में खेलो इंडिया सप्ताह का शुभारंभ:विधायक बोले-अभिभावक बच्चों के रूप में अपना भविष्य भेजता है, टीचर दे संस्कार रूपी शिक्षा

खेतड़ीनगर में खेलो इंडिया सप्ताह का शुभारंभ:विधायक बोले-अभिभावक बच्चों के रूप में अपना भविष्य भेजता है, टीचर दे संस्कार रूपी शिक्षा

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय समग्र शिक्षा एवं बुनियादी साक्षरता संख्यात्मक ज्ञान आधारित कार्यशाला और राष्ट्रीय खेल दिवस पर ब्लॉक स्तरीय खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, सीबीईईओ जितेंद्र सुरोलिया, हरिराम गुर्जर भी पहुंचे। विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि अभिभावक स्वाभिमान अरमान व भविष्य के लिए बच्चों को स्कूल में भेजता है। एक अच्छे शिक्षक का दायित्व है कि उनमें अच्छे संस्कार व बेहतर शिक्षा प्रदान करें। शिक्षक द्वारा दी गई अच्छी शिक्षा से पूरे समाज व देश की अवधारणा को बदला जा सकता है। इसलिए बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

प्राचार्य ब्रह्मानंद दोचानिया ने समग्र शिक्षा के बारे में बताया कि कक्षा एक से तीन के स्कूलों के बच्चों की बुनियाद को मजबूत करने के लिए न्यू स्किल डेवलपमेंट, बच्चों में नवाचार तथा बच्चे स्कूल ना छोड़ पाए, इस तरह के नवाचार के प्रशिक्षण के लिए 120 संभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान खेल सप्ताह के तहत रस्साकस्सी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला और पुरुष वर्ग में खेतड़ी नगर की टीम विजेता रही। विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने स्काउट गाइड, एनसीसी और विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया। वहीं सार संभाल के लिए भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर एडवोकेट रोहितास मनकस, महेंद्र छाबड़ी, राजेश पायल, सत्यवीर चिरानी, राजवीर, विश्वेंद्र नालपुरिया, भानु प्रकाश, जयप्रकाश, भीखाराम धायल, गौरीशंकर, सतीश खरड़िया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89