[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टूडेंट्स ने वीसी की गाड़ी रोकी, धरने पर बैठे:रात को ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे थे घर, फीस कम करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्टूडेंट्स ने वीसी की गाड़ी रोकी, धरने पर बैठे:रात को ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे थे घर, फीस कम करने की मांग

स्टूडेंट्स ने वीसी की गाड़ी रोकी, धरने पर बैठे:रात को ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे थे घर, फीस कम करने की मांग

सीकर : शेखावाटी यूनिवर्सिटी, सीकर में शैक्षणिक विषयों की फीस कम करने सहित कई मांगों को लेकर एसएफआई कार्यकर्ता और स्टूडेंट्स पिछले 6 दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। सुबह 11 बजे यूनिवर्सिटी आ रहे वीसी की गाड़ी को भी स्टूडेंट्स ने रोक दिया।

वीसी की गाड़ी को रोक कर प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट्स। - Dainik Bhaskar
वीसी की गाड़ी को रोक कर प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट्स।

वीसी गाड़ी से बाहर नहीं निकले और गाड़ी के शीशे बंद कर अंदर बैठे है। स्टूडेंट्स गाड़ी को घेरकर नारेबाजी कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

स्टूडेंट्स ने सोमवार रात को वीसी के सरकारी आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया था।
स्टूडेंट्स ने सोमवार रात को वीसी के सरकारी आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया था।

इससे पहले स्टूडेंट्स सोमवार रात ढोल, नगाड़े लेकर वीसी आवास के बाहर पहुंचे थे। शेखावाटी यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा- यूनिवर्सिटी का वीसी कुंभकरणीय नींद में सोया हुआ है, जिसे स्टूडेंट जगाने का काम कर रहे हैं ताकि उनकी मांगों की ओर ध्यान दिया जाए।

फोटो सोमवार रात की है जहां एसएफआई के कार्यकर्ता व स्टूडेंट्स धरने पर बैठे हुए हैं।
फोटो सोमवार रात की है जहां एसएफआई के कार्यकर्ता व स्टूडेंट्स धरने पर बैठे हुए हैं।

विजेंद्र ढाका ने कहा- एसएफआई के कार्यकर्ता व स्टूडेंट्स वीसी को चैन की नींद सोने नहीं देंगे जब तक उनकी सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि वीसी या तो उनकी मांगे पूरी करे अन्यथा वीसी के पद से इस्तीफा देकर यहां से चला जाए। यह यूनिवर्सिटी आम लोगों की है वीसी की नहीं। वीसी की तानाशाही यहां नहीं चलेगी।

एसएफआई के जिला सचिव महिपाल गुर्जर, छात्र नेता राजू बिजारणियां, अभिषेक महला, ओमप्रकाश डूडी, दाऊद खान सहित मौजूद हैं। स्टूडेंट्स का आक्रोश लगातार यूनिवर्सिटी एडमनिस्ट्रेशन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। स्टूडेंट्स वीसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

  • छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाए।
  • यूनिवर्सिटी कैंपस में शैक्षणिक विषयों की फीस कम की जाए।
  • सेमेस्टर प्रणाली की परीक्षा का शुल्क कम किया जाए।
  • यूनिवर्सिटी में बाहर से आने वाले छात्रों के लिए पीने के पानी व बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
  • यूनिवर्सिटी कैप्स के मुख्य गेट के सामने स्थाई बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए।
  • यूनिवर्सिटी कैंपस में लाइब्रेरी शुरू की जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89