[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में लगे आंखों के शिविर मे 52 रोगियों की हुई जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में लगे आंखों के शिविर मे 52 रोगियों की हुई जांच

खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में लगे आंखों के शिविर मे 52 रोगियों की हुई जांच

खेतड़ी : स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द स्मृति मंदिर मे रविवार को निःशुल्क ऑखों का शिविर लगाया गया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में जयपुर के सहाय नैत्र रिसर्च सैन्टर के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा 52 रोगियो की जांच की जाकर 12 रोगियो को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया। मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन द्वारा सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है, जो गरीब व असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सरोकार में रामकृष्ण मिशन अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। जिसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानते हुए महिलाओं को निशुल्क सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, वही बच्चों को कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा रामकृष्ण मिशन द्वारा गरीबों में समय-समय पर वस्त्र व अन्य घरेलू सामग्री वितरित कर स्वामी विवेकानंद के कार्यों को चरितार्थ कर रहा है। रामकृष्ण मिशन में आने वाले हर व्यक्ति की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि रामकृष्ण मिशन के सदस्य स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलकर गरीब व असहाय लोगों की मदद करने में अग्रिम पंक्ति में खड़े हुए है। इस मौके पर स्वामी आत्मनिष्ठानन्द महाराज, स्वामी योगयुक्तानन्द, कालीचरण गुप्ताम, राजेश बबेरवाल, महेश, सुरेश सैनी, ओजस सैनी क़ष्ण् कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89