[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शट-डाउन नहीं देने पर बिजली ठेका कर्मचारी से मारपीट:धक्का देकर गिराया बिजली की मशीन पर, करंट लगने से झुलसे कर्मचारी को किया रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

शट-डाउन नहीं देने पर बिजली ठेका कर्मचारी से मारपीट:धक्का देकर गिराया बिजली की मशीन पर, करंट लगने से झुलसे कर्मचारी को किया रेफर

शट-डाउन नहीं देने पर बिजली ठेका कर्मचारी से मारपीट:धक्का देकर गिराया बिजली की मशीन पर, करंट लगने से झुलसे कर्मचारी को किया रेफर

पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र के रायपुर अहीरान जीएसएस पर ठेका कर्मचारी के साथ मारपीट कर बिजली मशीन में धक्का देने का मामला सामने आया है। बिजली का करंट लगने से घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में झुंझुनूं ले जाया गया, जहां हालत नाज़ुक होने पर जयपुर रेफर किया गया है।

ग्रामीण जगदीश प्रसाद ने बताया कि गांव में 33/11 केवी का जीएसएस बना हुआ है, जिस पर देवराली की ढाणी श्रीमाधोपुर निवासी श्रवण कुमार (40) पुत्र रामकिशोर जीएसएस पर ठेका कंपनी के अधीन हैल्पर का काम करता है। रात करीब साढ़े नौ बजे श्रवण कुमार घायल अवस्था में उसके घर आकर बताया कि तीन चार युवक गाड़ी में सवार होकर जीएसएस पर आए । इस दौरान उन्होंने निहालोठ की लाइन का शट डाउन मांगा। जब उसने कारण पूछा तो युवकों ने कोई संतुष्ट जवाब नहीं देने पर शट डाउन देने से मना कर दिया। जिससे आक्रोशित युवकों ने उसके साथ मारपीट की तथा बिजली की मशीन में धक्का देकर फरार हो गए। जब वह बिजली की मशीन से टकराया तो उसके करंट लगने से झुलस गया। इस दौरान ठेकेदार व पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घायल श्रवण कुमार को एंबुलेंस के जरिए बुहाना के राजकीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनू रेफर कर दिया। इसके झुंझुनूं में तबीयत में सुधार नहीं होने पर कर्मचारी को जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना के बाद सुबह सैकड़ों ग्रामीण जीएसएस पर एकत्रित हो गए तथा वारदात के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। घटना की सूचना पर पचेरीकलां जेईएन दीपिका व थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों द्वारा कर्मचारी को अकेला देखकर घटना को अंजाम दिया है। यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

इस मौके पर बाबूलाल, सुमेर सिंह, कैलाश चंद, पवन कुमार, विजेंद्र सिंह, लालचंद, बिल्लू, शिवकुमार, वीर सिंह, जगदेव सिंह, कुलदीप, सुभाष चन्द्र सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77