[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 6.20 लाख ठगे:मध्यप्रदेश में पाइपलाइन डालने का काम बताया, अब पैसे लौटाने से मना किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 6.20 लाख ठगे:मध्यप्रदेश में पाइपलाइन डालने का काम बताया, अब पैसे लौटाने से मना किया

कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 6.20 लाख ठगे:मध्यप्रदेश में पाइपलाइन डालने का काम बताया, अब पैसे लौटाने से मना किया

सीकर : कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 6.20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सीकर के धोद थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सीकर के धोद पुलिस थाने में गोविंद सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया है कि वह प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। जहां मोरढुंगा निवासी बहादुर सिंह और चैनाराम के बच्चे भी पढ़ते हैं। इस वजह से उनकी पहचान बहादुर और चैनाराम के साथ हो गई। दोनों ने गोविंद सिंह को बताया कि उन्होंने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रखी है जो वर्तमान में मध्य प्रदेश में सरकारी ठेके पर पानी की पाइपलाइन बड़े स्तर पर डालने का काम करते हैं। जिसमें अच्छी इनकम होती है।

बिजनेस से जुड़ने को कहा था

बहादुर और चैनाराम तीन जगह पाइपलाइन डालने का काम कर रहे हैं। फरवरी 2024 में दोनों ने गोविंद सिंह को उनके बिजनेस से जुड़ने को कहा। पहले तो गोविंद सिंह ने मना कर दिया। लेकिन, बाद में बहादुर और चैनाराम के बार-बार वह उनके साथ जुड़ गए। बहादुर और चैनाराम ने शुरुआत में 60 हजार रुपए अकाउंट में डलवाए। गोविंद सिंह काम देखने के लिए मध्य प्रदेश भी गए। जहां दोनों ने गोविंद सिंह को जगह दिखाई और कहा कि यहां पाइपलाइन डालने का काम अपनी कंपनी के द्वारा ही किया जा रहा है।

दोनों ने वहां गोविंद सिंह को कहा कि जल्द ही काम पूरा कर देंगे और फिर सीकर में आकर पार्टनरशिप के कागज बनवा लेंगे। इसके बाद भी दोनों ने गोविंद सिंह से 3.91 लाख रुपए और लिए। इसके बाद होली पर जब गोविंद सिंह चैनाराम से मिल गया तो उसने कहा कि अभी तो होली है ऐसे में छुट्टी खत्म होने पर सीकर चलकर पार्टनरशिप के कागज बनवा लेंगे तुम मुझे 2 लाख रुपए और दे दो। गोविंद सिंह ने वह दो लाख रुपए भी दे दिए। होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद जब गोविंद ने चैनाराम को कहा तो उसने बोला कि वह मध्य प्रदेश आ गया है वापस आकर कागज बनवा देंगे। जब गोविंद सिंह को दोनों पर शक होने लगा तो उसने पैसे भेजना बंद कर दिया। अब दोनों ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया है। दोनों ने गोविंद सिंह से 6.20 लाख रुपए ठग लिए। फिलहाल धोद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77