पाटन कस्बे में भारत बंद का असर नहीं, ज्ञापन सौंपा
पाटन कस्बे में भारत बंद का असर नहीं, ज्ञापन सौंपा
पाटन : एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बुधवार को पाटन कस्बे में भारत बंद का कोई विशेष असर नहीं हुआ। यहां रोजाना की तरह बाजार खुला रहा तथा आवागमन जारी रहा। हालांकि नीमकाथाना जिला कलेक्टर ने सभी राजकीय व निजी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया था। जिसके तहत स्कूल कॉलेज बंद रहे ।
डाबला और स्यालोदड़ा बस स्टैंड पर युवाओं ने थोड़ा विरोध किया, जिस पर डाबला पुलिस ने पहुंचकर समझाइश कर शांति व्यवस्था बनाए रखी। हालांकि भारत बन्द के समर्थन में एससी एसटी के लोगों ने पाटन तहसीलदार मुनेश कुमार सर्वा को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट नीर सिंह मीणा, बल्लूपुरा सरपंच हवा सिंह, सरदार सिंह कालोडीया, जगदीश प्रसाद व महावीर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048748


