बीबीए कोर्स में नए पद सृजित करने की मांग
बीबीए कोर्स में नए पद सृजित करने की मांग
चूरू : राजकीय लोहिया कॉलेज में हाल ही में स्वीकृत बीबीए कोर्स में नए पद सृजित किए जाने तथा कॉमर्स के पद यथावत रखे जाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा है कि बीबीए कोर्स के कारण वाणिज्य संकाय के पदों को कम किया गया है, जो कि गलत है। कार्यकर्ताओं ने बीबीए कोर्स में नए पद सृजित करने तथा वाणिज्य संकाय के पदों को यथावत रखे जाने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने मांग नहीं माने जाने की स्थिति में 25 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालो में नगर मंत्री वरुण शर्मा, जिला संयोजक कुलदीप जागावत, विभाग संयोजक लक्ष्मण प्रजापत, जिला समिति सदस्य नीरज चौधरी, देवकिशन शर्मा, लोकेश ज्याणी, सुनील कुमार, विशाल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048676


