[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित होंगे रतनगढ़ के आठ लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित होंगे रतनगढ़ के आठ लोग

सराफ परिवार के 3, बैद परिवार के 2, उपाध्याय परिवार के 2 एवं व्यास परिवार से 1 सदस्य

चूरू : राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा 1 सितम्बर, 2024 को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के सभागार में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में रतनगढ़ के आठ व्यक्ति सम्मानित होंगे।

श्री गांधी बाल निकेतन के सचिव राजीव उपाध्याय के मुताबिक, सम्मानित होने वालों में नथमल सराफ परिवार के नरनारायण सराफ, प्रदीप सराफ, मंजू सराफ एवं बैद परिवार के जोधराज बैद व राजीव बैद को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। उपाध्याय परिवार से राजीव उपाध्याय, मीनाक्षी उपाध्याय तथा व्यास परिवार के कुलदीप व्यास को राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वाले आठ व्यक्तियों में से छः को श्री गांधी बाल निकेतन के संस्थापक सचिव शिक्षाविद् चम्पालाल उपाध्याय द्वारा शैक्षिक विकास के लिए जीवनभर किये गये कार्यों की परम्परा को आगे बढ़ाने की दृृष्टि से भामाशाहों के सहयोग से सरकारी विद्यालयों में इन्टरेक्टिव बोर्ड लगवाने हेतु सम्मानित किया जा रहा है। गत वर्ष भी इस परियोजना से जुड़े 8 व्यक्तियों को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया था। इंटरेक्टिव बोर्ड परियोजना के अन्तर्गत अब तक जिले के रतनगढ़, सुजानगढ़ व चूरू ब्लॉक की सभी चयनित सरकारी स्कूलों में बोर्ड लगवाये जा चुके हैं। शेष बचे हुए सरदारशहर, बीदासर, सादुलपुर व तारानगर ब्लॉक में भी भामाशाहों के सम्पर्क कर शीघ्र बोर्ड लगवाये जाने प्रस्तावित हैं। 

इसी तरह भामाशाह जोधराज बैद व राजीव बैद को कुलदीप व्यास की प्रेरणा से जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में करवाये जा रहे विकास कार्यों हेतु सम्मानित किया जा रहा है। बैद परिवार द्वारा प्रतिवर्ष लाखों रूपये के विकास कार्य जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में करवाये जाते हैं। इनके अतिरिक्त जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में इंटरेक्टिव बोर्ड परियोजना से जुड़ी सूरज कुमारी बैद, बाल निकेतन की प्रधानाध्यापिकाएं उषा मिश्रा व दीपिका शर्मा को भी सम्मानित किया जायेगा। विभाग द्वारा सम्मान प्राप्त करने की पात्रता हेतु निर्धारित सहयोग राशि को इस वर्ष बढ़ाकर कर दोगुना कर देने के बावजूद एक ही कस्बे से 11 लोगों का सम्मानित होना निश्चित ही गौरव का विषय है।

Related Articles