[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत बंद को लेकर अजा जजा संगठनों की बैठक:21 अगस्त को रहेगा बंद, नीमकाथाना में निकाली जाएगी रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

भारत बंद को लेकर अजा जजा संगठनों की बैठक:21 अगस्त को रहेगा बंद, नीमकाथाना में निकाली जाएगी रैली

भारत बंद को लेकर अजा जजा संगठनों की बैठक:21 अगस्त को रहेगा बंद, नीमकाथाना में निकाली जाएगी रैली

नीमकाथाना : नीमकाथाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में अनुसूचित जाति और जनजाति के संगठनो की बैठक हुई। जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के आरक्षण में उप वर्गीकरण और क्रिमिलेयर के प्रावधान के निर्णय के खिलाफ अनुसूचित जाति ओर जनजाति संगठनों द्वारा भारत बंद पर चर्चा की गई।

डॉ भीमराव अंबेडकर मानव कल्याण संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र बबेरवाल ने बताया कि भारत बंद के तहत नीमकाथाना बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि बंद का समर्थन करने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया। इस दौरान सवेरे 9 बजे अंबेडकर छात्रावास से रैली शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। बैठक में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ रणजीत मेहरानिया ने कहा कि किसी भी सूरत में भारत बंद के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा नही होनी चाहिए और ना ही किसी सार्वजनिक संपति को नुकसान होना चाहिए।

बैठक में अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद सिंघल, सीनियर सिटीजन ग्रुप के संयोजक शिवपाल भाटी, अखिल भारतीय आदिवासी मीणा विकास परिषद के अध्यक्ष हरिराम मीणा, पाटन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मालाराम वर्मा, युवा नेता उमेश मुंडोतिया, बसपा नेता सतपाल भारती, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शिवनारायण मेहरड़ा, रामनाथ वर्मा, डॉ रोहिताश जिलोवा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बी डी वर्मा, अमरचंद इंदोरिया, शिंभू दयाल बबेरवाल, रोहिताश वर्मा, कैलाश पाटन, जगदीश ढेनवाल, राहुल कुलदीप, विजेंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, बबलू पेंटर, पवन कुमार, अंकित कुलदीप, लालचंद आदि सहित बामसेफ, अंबेडकर शिक्षक संघ सहित कई संगठनों के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77