रणथंभौर-Sonia Gandhi Birthday : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपना 76वां जन्मदिन राजस्थान के रणथंभौर में मनाएंगी। वे चार दिवसीय दौरे पर राजस्थान आई हैं। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगी।
सोनिया गांधी पार्टी सांसदों की बैठक की अध्यक्षता करने वाली थीं और कुछ सांसदों को संदेश भी दिया गया था कि वह बैठक में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अंतिम समय में योजना में बदलाव किया गया और वो राजस्थान दौरे पर निकल गईं। प्रियंका गांधी भी राजस्थान पहुंच गईं हैं। भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को कार्यक्रम छोटा था। यात्री सिर्फ सुबह ही चले। शाम को यात्रा को विराम दिया गया। भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को विराम दिन है। गुरुवार को ही बूंदी से राहुल गांधी रणथंभौर के लिए रवाना हो गए।
गांधी परिवार रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास एक शानदार रिसॉर्ट सुजान शेर बाग में रह रहा है। जिसके मालिक अंजलि और जैसल सिंह हैं, जो गांधी परिवार के मित्र हैं। खास बात यह है कि प्रियंका गांधी ने अंजलि और जैसल सिंह के साथ किताब ‘रणथंभौर: द टाइगर्स रियलम’ का सह-लेखन किया है।
पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘श्रीमति सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। उनके जन्मदिन पर लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना करता हूं।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2024 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us