[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कैंडल मार्च निकाला:पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा की मांग, सेवारत चिकित्सक संघ आज करेगा प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कैंडल मार्च निकाला:पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा की मांग, सेवारत चिकित्सक संघ आज करेगा प्रदर्शन

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कैंडल मार्च निकाला:पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा की मांग, सेवारत चिकित्सक संघ आज करेगा प्रदर्शन

कोटा : कोलकाता की महिला रेजिडेंट डॉक्टर से रेप व हत्या की घटना के विरोध में कोटा में भी प्रदर्शन जारी है। पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने देर रात को कैंडल मार्च निकाला। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज से घटोत्कच सर्किल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की। वही सेवारत चिकित्सक प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गा शंकर सैनी के नेतृत्व में आज ईएसआई चिकित्सालय कैंपस में पश्चिम बंगाल में निर्मम हत्या के दोषियों को फांसी और राष्ट्रीय चिकित्सक सुरक्षा कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज से घटोत्कच सर्किल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की।
रेजिडेंट डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज से घटोत्कच सर्किल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की।

बता दें आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता की महिला डॉक्टर की रेप व हत्या से गुस्साए कोटा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध एमबीएस,न्यू मेडिकल हॉस्पिटल, एसएसबी, रामपुरा, जेकेलोन हॉस्पिटल के 600 रेजीडेंट डॉक्टर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए। सिर्फ इमरजेंसी में ड्यूटी देने की बात कही है।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि जबतक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, डॉक्टर्स की सुरक्षा के कदम नहीं उठाएं जाएंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर आईएनए कोटा इकाई ने भी घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक शारदा ने बताया कि एक युवा पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने न केवल चिकित्सा जगत को बल्कि पूरे समाज को हिला कर रख दिया है। हम सभी उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89