[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रसिद्ध लोकतीर्थ ढोसी पर जल्द ही बनेगा रोप वे : 43 करोड़ की आएगी लागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रसिद्ध लोकतीर्थ ढोसी पर जल्द ही बनेगा रोप वे : 43 करोड़ की आएगी लागत

प्रसिद्ध लोकतीर्थ ढोसी पर जल्द ही बनेगा रोप वे : 43 करोड़ की आएगी लागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : शेखावाटी के प्रसिद्ध लोकतीर्थ ढ़ोसी की पहाड़ी पर रोप-वे बनाने का काम अब शुरू हो गया है। इसका शिलान्यास मंगलवार 13 अगस्त को हरियाणा के सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव ने किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब एक माह में यह काम पूरा हो जाएगा। रोप वे बनाने में करीब 43 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके बाद ढ़ोसी के पहाड़ पर चढ़ना आसान हो जाएगा। हरियाणा सरकार की ओर से बनाया जाने वाला इस तरह का पहला रोप वे होगा। यहां करीब 900 मीटर लंबा रोपवे बनाया जाएगा। हरियाणा व राजस्थान दोनो राज्यों की सीमा पर बनी ढ़ोसी की पहाड़ी की चोटी पर दो मंदिर हैं। जिनमें एक 250 साल तो दूसरा 100 साल पुराना है।

मंदिर में च्यवन ऋषि, सुकन्या, कृष्ण और राधा की मूर्तियों को स्थापित किया गया है। इसके अलावा भगवान विष्णु की एक अष्टधातु की मूर्ति शेषशय्या पर स्थित है। हालांकि अभी यह मूर्ति चोरी हो गई है। यहां पर पंचकर्मा केंद्र और पहाड़ी के पास स्थित ढ़ोसी गांव में होटल व रेस्तराँ बनाने का भी प्रस्ताव है। जिसके चलते यहां पर रोपवे बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ढ़ोसी की पहाड़ी पर रोप वे बनने से स्थानीय लोगों के साथ आस पास के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री अभय सिंह यादव ने बताया कि अब ढ़ोसी पर पर्यटक भ्रमण करेंगे। इससे क्षेत्र में विकास को पंख लगेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली से बीकानेर और जैसलमेर नारनौल होते हुए अनेक पर्यटक जाते हैं। इन पर्यटकों को बीच में रोककर यहां पर एक सर्किट बनाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22