[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मौत:गांव में सड़क किनारे फेंका, VIDEO; कार से बाइक को मारी टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीगंगानगरसूरतगढ़

रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मौत:गांव में सड़क किनारे फेंका, VIDEO; कार से बाइक को मारी टक्कर

रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मौत:गांव में सड़क किनारे फेंका, VIDEO; कार से बाइक को मारी टक्कर

सूरतगढ़ : लाठी डंडों से युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर आरोपी उसे सड़क पर फेंककर चले गए। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह 3 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। मामला श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र का है।

थर्मल चौकी प्रभारी हरबंस लाल ने बताया-सोमवार शाम 8 बजे सूचना मिली कि क्षेत्र के युवक अशोक गोदारा (25) पुत्र लालचंद के किडनैप की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाकर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान जब वे भोजेवाल पहुंचे तो उनको सूचना मिली कि भोजेवाला के मेडिकल स्टोर के पास एक युवक गंभीर घाय़ल हालत में सड़क किनारे पड़ा है।

जिस पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और घायल अशोक गोदारा को निजी वाहन से सूरतगढ़ ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने मंगलवार अलसुबह दम तोड़ दिया।

घटना के बाद गांव के लोग थाने के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए।
घटना के बाद गांव के लोग थाने के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए।

CCTV में सड़क पर युवक को फेंकते दिखे बदमाश
घटना का एक CCTV भी सामने आया है। जिसमें एक स्विफ्ट कार गाड़ी सोमवार रात 8 बजकर 20 मिनट पर भोजेवाले से सोमेसर जाने वाले रास्ते पर मेडिकल की दुकान के आगे आकर रूकी। जिससे उतरे 2 बदमाश युवक को रास्ते पर पटक कर मौके से फरार हो गए।

दोनों पक्षों के बीच रही थी रंजिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार-टिब्बा क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच लंबे समय रंजिश चल रही है। जिसमें से एक पक्ष का ही मृतक अशोक कुमार पुत्र लालचंद निवासी जाट चक 4 एसएमआर (सोमासर) क्षेत्र का निवासी था। अशोक कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। सोमवार को अशोक कुमार और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच विवाद हुआ था। ऐसे में रात के समय जब अशोक कुमार सूरतगढ़ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था, तो दूसरे पक्ष ने उसे देख लिया और कार से पीछा कर अशोक कुमार को भोजेवाला रोड़ पर टक्कर मारते हुए सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उसे कार में ही किडनैप कर अन्य स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट की। आरोपी इसके बाद अशोक को घायल हालत में भोजेवाल गांव के बाहर मेडिकल स्टोर के पास फेंककर फरार गए।

अशोक ने इलाज के दौरान श्रीगंगानगर में दम तोड़ दिया।
अशोक ने इलाज के दौरान श्रीगंगानगर में दम तोड़ दिया।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस रात से ही आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस सोमवार रात को ही सक्रिय हो गई और युवकों की तलाश में नाकाबंदी कर छापेमारी शुरू की। डीएसपी प्रतीक मील ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तीन-चार संदिग्ध बदमाशों को राउंड अप किया है। युवक की मौत हो जाने के बाद मृतक के गांव के ग्रामीण और अन्य लोग सिटी थाना के सामने मंगलवार करीब 12 बजे से इकट्ठा हो गए। इस बीच सिटी थाना के कार्य वाहक थानाधिकारी दिलीप सिंह श्रीगंगानगर पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22