करंट की चपेट में आने से किसान की मौत:मोटर चालू करते समय हुआ हादसा, मंडावरा गांव का मामला
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत:मोटर चालू करते समय हुआ हादसा, मंडावरा गांव का मामला
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना मंडावरा गांव में सोमवार शाम 4 बजे की है।
थाना प्रभारी राजेश बुडानिया ने बताया कि मंडावरा निवासी प्रकाश चंद पुत्र चैनाराम गुर्जर ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भतीजा श्रीराम (35) पुत्र जगदीश गुर्जर गांव में ही खेत और स्कूल संभालता था। जो शाम 4 बजे खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान मोटर चालू करने करते समय करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद परिजन उसे प्राइवेट वाहन से उदयपुरवाटी सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकाश चंद का पोस्टमॉर्टम करा के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बता दें कि श्रीराम गुर्जर के दो छोटे-छोटे बच्चे थे। उसकी बेटी पूजा 8वीं कक्षा में पढ़ रही है और बेटा तनीष छठीं कक्षा में पढ़ रहा है। मंडावरा सरपंच ग्यारसीलाल गुर्जर के मुताबिक मृतक गरीब किसान परिवार का बेटा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038211


