[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत, तिरंगा थामकर प्रतिज्ञा ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत, तिरंगा थामकर प्रतिज्ञा ली

नीमकाथाना में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत, तिरंगा थामकर प्रतिज्ञा ली

नीमकाथाना : जिलेभर में शुक्रवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा थामकर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने, अपने घरों पर तिरंगा फहराने की प्रतिज्ञा ली। जिला परिषद के एसीईओ मुरारीलाल शर्मा के नेतृत्व में आश्रम जनजाति बालिका छात्रावास कुरबड़ा की छात्राओं, नीमकाथाना पंचायत समिति के स्टाफ, नगर परिषद स्टाफ ने तिरंगा थामकर तिरंगा प्रतिज्ञा ली। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों, नरेगा कार्यस्थलों पर नरेगा श्रमिकों सहित अन्य संस्थाओं में भी कर्मचारियों ने तिरंगा लहराकर संकल्प लिया। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई। शनिवार को जिलेभर के सभी सृकूल-कालेजों में भी तिरंगा अभियान की शुरुआत होगी। जिला मुख्यालय पर भी छात्र-छात्राएं तिरंगा रैली निकालेंगे और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।तिरंगा यात्राएं सभी ब्लॉकों, ग्राम पंचायत और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। एसीईओ शर्मा ने बताया कि तिरंगा अभियान का मकसद लोगों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सभी में सम्मान का भाव जागृत करना और आजादी दिवस पर हर घर तिरंगा फहराकर जश्न मनाना है। तिरंगे का सम्मान करने के लिए युवा और बुजुर्ग, पुरुष और महिलाएं सभी को तिरंगा यात्राओं में शामिल करवाया जाएगा।

ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित तिरंगा यात्राए में ट्रैक्टरों के साथ बाइक, साइकिल और कार को भी शामिल किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज के मूल्यों का जश्न मनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर रन फॉर तिरंगा, तिरंगा मेले, देशभक्ति संगीत के सार्वजनिक समारोह आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार सभी कार्यक्रमों में तिरंगा प्रतिज्ञा को हिस्सा बनाया जाए। लोगों को झंडा फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी लेने और उन्हें हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्थानीय कार्यक्रमों में बहादुरों और स्वतंत्रता सेनानियों को उनके परिवारों सहित याद किया जाएगा, सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थलों के आसपास झंडे, माल और भोजन बेचने वाले स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्वतंत्रता दिवस पर जीवंत और जश्न का माहौल बनेगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला स्तर पर शहर के नेहरू पार्क में तिरंगा मेला भरेगा, जिसमें राजिविका से जुड़ी महिलाएं अपने हाथों से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाएंगी। लगातार 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हर दिन तिरंगा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यकर्मों की पूरी डिटेल तैयार की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62