[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिविर में स्काउटों को रेसक्यू कर उपचार करने की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिविर में स्काउटों को रेसक्यू कर उपचार करने की दी जानकारी

शिविर में स्काउटों को रेसक्यू कर उपचार करने की दी जानकारी

खेतड़ीनगर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ खेतड़ी के सौजंय से सेंट्रल एकेडमी स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान जांच व तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को स्काउटों को रेसक्यू कर उपचार करने की जानकारी दी। चौथे दिन शिविर की मुख्य अतिथि एसडीएम सविता शर्मा ने ध्वजा रोहण कर शिविर का शुभारंभ किया। अध्यक्षता जवाहर मेमोरियल स्कूल के अमित कुमार ठोलिया ने की। एसडीएम सविता शर्मा ने शिविर के दौरान स्काउट गाइड को पूर्ण रूप से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्काडट गाइड ही देश की भावी पीढ़ी को संभालने के लिए प्रेरक का काम करेंगे इसलिए पूर्ण मनयोग से शिविर में प्रशिक्षण ले। सेंट्रल एकेडमी प्रधानाचार्य धीरज जोशि ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। शिवर में जीताराम व बृजमोहन द्वारा हैंड शीट का अभ्यास करवाया।

रवि कुमार व विजय कुमार ने घटना के समय रेस्क्यू के दौरान स्टेक्चर को किस प्रकार तैयार कर उसका उपयोग किया जाए इस संबंध में जानकारी दी। सुवालाल व महेंद्र सिंह द्वारा वन विधा की जानकारी दी। विभिन्न पटियो की जानकारी रामदेव सिंह द्वारा, सीपीआर की जानकारी सरला प्रजापति व अनूप सिंह द्वारा, गैस रिसाव के समय किस प्रकारी की सावधानियां रखनी चाहिए इस संबंध में सुंदरपाल व संजय सैनी द्वारा स्काउट गाइड के दवारा दी। स्काउट सचिव जितेन्द्र कुमार ने शिविर की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिविर में खेतड़ी ब्लॉक के 250 स्काउट गाइडों ने भाग लिया। इस मौके पर उषा सैनी, मोना सिंह, शर्मिष्ठा, शशि कांत शर्मा, बिंदु, बलदेव, नरेंद्र, हिम्मत सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62