[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वदेशी जागरण मंच ने 551 पौधे वितरित किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वदेशी जागरण मंच ने 551 पौधे वितरित किए

खेतड़ी नगर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाएं जा रहे एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच सीकर विभाग संगठन मंत्री ब्रह्मदत मीणा थे। अध्यक्षता झुंझुनूं जिला संयोजक डॉ शुभकरण कुमावत ने की। मुख्य अतिथि ब्रह्मदत मीणा ने पौधों के पर्यावरण के साथ धार्मिक महत्व की जानकारी देते हुए फलों द्वारा विभिन्न बीमारियों में मिलने वाले लाभ समझाया। स्वदेशी जागरण मंच झुंझुनू जिला संयोजक डॉ शुभकरण कुमावत ने बताया कि बड़ाऊ की सरकारी स्कूल, प्रभुदास आश्रम, रसुलपुर के सार्वजनिक स्थानों पर पौधा रोपण व पौधा वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि स्वेदेशी जागरण मंच द्वारा फलदार, छायादार सहित विभिन्न प्रकार के 551 पौधे वितरण कर उनकी सार संभाल की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में श्रवण कुमार, ओम सिंह, सुरेंद्र सिंह शेखावत, महाराज सुनील, महिपाल गुर्जर, हेमराज गुर्जर, दलीप कुमावत, ओमप्रकाश कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62