[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास:दस लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण, बोले-विकास कार्य में नहीं होगा भेदभाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास:दस लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण, बोले-विकास कार्य में नहीं होगा भेदभाव

डाडा फतेहपुरा में विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास:दस लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण, बोले-विकास कार्य में नहीं होगा भेदभाव

खेतड़ी : खेतड़ी के डाडा फतेहपुरा में शुक्रवार को इंटरलॉकिंग सड़क शिलान्यास और खाकी धाम आश्रम के संत रामशरण दास महाराज की प्रतिमा के अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि मदनलाल बोहरा, पूर्व सरपंच वीर सिंह थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व सरपंच सुखराम गुप्ता ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर दस लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने खाखी धाम के संत रामशरण दास महाराज की प्रतिमा का विधिवत रूप से अनावरण किया। कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि खाखी धाम क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है।

महंत रामशरण दास महाराज ने क्षेत्र के लोगों को आपसी भाईचारे की भावना से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी थी। उन्होंने कहा कि खेतड़ी विधानसभा का पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पेयजल की सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही है। पूर्व में खेतड़ी को कुंभाराम नहर परियोजना से जोड़ा गया था, लेकिन अधिकांश गांवों में आज तक पानी ही नहीं पंहुचा है। राज्य सरकार की ओर से शेखावाटी के लिए यमुना नहर का पानी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा खेतड़ी क्षेत्र में टूटी सड़कों के लिए 74.50 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए गए है तथा जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य करवाया गया।

विधायक बोले-विकास को लेकर नहीं होगा भेदभाव
इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी को साथ लेकर खेतड़ी में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान विधायक ने मंदिर परिसर में भामाशाह द्वारा बनाए गए टीनशैड का भी उद्धघाटन किया। ग्रामीणों की ओर से विधायक का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर सुरेश स्वामी, सत्यवीर सिंह, महेश ठेकेदार, सत्यनारायण, एडवोकेट महिपाल दौराता, बबलू अवाना, प्रभू गुर्जर राजोता, सत्यवीर चिरानी, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश, पवन सिंह निर्वाण, श्रीपाल सिंह, हरिसिंह, रामसिंह, घनश्याम, सुदेश कुमार, जगत सिंह, रामौतार, बृजलाल, मालाराम, पवन कौशिक सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62