[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जितना प्रकृति के नजदीक रहेंगे, उतना बेहतर जीएंगे : बिजेंद्र सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जितना प्रकृति के नजदीक रहेंगे, उतना बेहतर जीएंगे : बिजेंद्र सिंह

एक पेड़ मां के नाम : हरियालो राजस्थान अंतर्गत घांघू के शहीद राजेश कुमार फगेड़िया राउमावि में हुआ पौधरोपण

चूरू : राज्य सरकार के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम : हरियालो राजस्थान अंतर्गत बुधवार को घांघू के शहीद राजेश कुमार फगेड़िया राउमावि में एसडीएम बिजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं सीबीईओ ओमदत्त सहारण के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सिंह नेहरा एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

पौधरोपण के दौरान एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में मनुष्य ने प्रकृति का अति दोहन किया है, जिसके कारण आज पूरा विश्व पारिस्थितिकी संबंधी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। प्रकृति से दूर होने का खामियाजा मनुष्य मानसिक एवं शारीरिक बीमारियों के रूप में भुगत रहा है। हमें यह बात समझनी होगी कि हम जितना प्रकृति के नजदीक रहेंगे, उतना ही बेहतर जीवन हमें मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल नोखवाल ने पौधरोपण में विशेष भूमिका निभाई।

इस दौरान प्राचार्य प्रताप सिंह कुमावत, रेखा मीणा, महीपाल सिंह, मुमताज अली, सुनील कुमार, शीशराम, सुभाष चंद्र, सज्जाद खान, गोविंद सैनी सहित विद्यालय स्टाफ ने पौधरोपण किया। एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार एवं शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। बुधवार को विद्यालय की ओर से 160 पौधे लगाए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin