[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीज महोत्सवः सिंजरा उत्सव धूमधाम से मनाया:टांक महिला ग्रुप ने घूमर-लहरियां सहित कई गीतों पर दी सुंदर प्रस्तुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तीज महोत्सवः सिंजरा उत्सव धूमधाम से मनाया:टांक महिला ग्रुप ने घूमर-लहरियां सहित कई गीतों पर दी सुंदर प्रस्तुतियां

तीज महोत्सवः सिंजरा उत्सव धूमधाम से मनाया:टांक महिला ग्रुप ने घूमर-लहरियां सहित कई गीतों पर दी सुंदर प्रस्तुतियां

जयपुर : जयपुर में मंगलवार को जवाहर सर्किल टांक महिला ग्रुप की महिलाओं की ओर से सिंजरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब जमकर मौज मस्ती की और तीज त्योहार का महत्व बताया। साथ ही महिलाओं ने ग्रुप में घूमर,लहरिया सहित कई गीतों में सामूहिक और एकल नृत्य किया। सिंजारा पर्व पर नई दुल्हन के रूप में नूपुर टांक का सभी महिलाओं ने सिंजारा भरा। महिलाओं ने इस मौके पर ढोलक कर घूमर नृत्य भी किया।

मंजुला टांक ने बताया तीज त्योहार आम जन में प्रेम, प्यार, सद्भावना और भाईचारा के रंग भरते है। अंजना टांक, ममता, रश्मि, कोमल, आस्था, शालू, मुस्कान, शिप्रा,अनुष्का, प्रियंका टांक भी तीज त्योहार का पर्व बनाया। यह हमारे देश की सभ्यता संस्कृति पंरपराओं और मानवीय मूल्यों के परिचायक है। हमारी संस्कृति और सभ्यता की विरासत है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई। इस दौरान झूलों में झूलकर सावनी गीत गाए गए। कार्यक्रम के दौरान युवा महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर थिरकीं। खेल-खेल में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89