[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में बाल श्रम पर पुलिस की कार्रवाई:चाट की दुकान संचालक को गिरफ्तार कर दो बाल श्रमिकों को करवाया मुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में बाल श्रम पर पुलिस की कार्रवाई:चाट की दुकान संचालक को गिरफ्तार कर दो बाल श्रमिकों को करवाया मुक्त

सिंघाना में बाल श्रम पर पुलिस की कार्रवाई:चाट की दुकान संचालक को गिरफ्तार कर दो बाल श्रमिकों को करवाया मुक्त

सिंघाना : सिंघाना में बाल श्रम करवाने पर पुलिस ने देर शाम को कार्रवाई करते हुए चाट की दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने दो बाल श्रमिकों को भी मुक्त करवाकर व्यापारियों को बाल श्रम नहीं करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि चिल्ड्रन फाउंडेशन के आशीष सोनी ने थाने पर सूचना दी थी कि सिंघाना कस्बे में विभिन्न व्यापारियों द्वारा अपने दुकानों पर बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है, जो सरकारी नियमों का उल्लंघन है। इस सूचना पर एसपी राज ऋषिराज वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए।

पुलिस की टीम ने कस्बे के बाइपास सर्किल पर स्थित चाट की दुकान पर छापेमारी की, जहां दो बाल श्रमिक काम करते पाए गए। पुलिस ने चाट की दुकान के संचालक महेश, जो उत्तर प्रदेश के आबैरेया निवासी हैं, से पूछताछ की। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर पुलिस ने बाल श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77