[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारिश से प्रभावितों को सहायता देने की मांग:कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल, नुकसान का मौका मुआयना करने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बारिश से प्रभावितों को सहायता देने की मांग:कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल, नुकसान का मौका मुआयना करने की अपील

बारिश से प्रभावितों को सहायता देने की मांग:कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल, नुकसान का मौका मुआयना करने की अपील

चूरू : चूरू शहर में एक अगस्त को हुई बारिश से प्रभावित लोगों को सहायता देने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्ड 55, 56, 57 और 58 सहित कई वार्डों में बरसाती पानी घरों और हवेलियों में घुस गया। जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

ज्ञापन में एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से इन वार्डों में निवास करने वाले लोगों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन अपने स्तर पर मौका मुआयना करवाकर पीड़ितों को प्रशासन स्तर पर सहायता प्रदान करने की मांग की गई। अगर जल्द ही क्षतिग्रस्त मकानों का मौका मुआयना नहीं करवाकर पीड़ितों को अगर सहायता राशि नहीं प्रदान की जाती है। तब सभी पीड़ितों की ओर से जिला कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट सुरेश कुमार कल्ला, अजीज खान दिलावरखानी, सोयल खान डीके, रामेश्वर प्रसाद नायक, वसीम चौहान, तनवीर खान, जावेद खान, अल्ताफ रंगरेज, अमित कुमार, सुलेमान मणीयार, अजीज गौरी, उस्मान गनी, मुबारिक भाटी, यूनुस ताली, जावेद सिसोदिया, साहिल सिसोदिया, मुस्तफा, महेश, अकरम रंगरेज, सत्तार, इम्तियाज, इमरान, चन्द्रभान, रसीद, इब्राहीम, साजिद, मोहम्मद सलीम, मुकेश, चांद रंगरेज और बंजरग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89