[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग का किडनैपर हरियाणा भागा था:पुलिस पहुंची तो फरार हुआ, नीमकाथाना से पकड़ा; पूछताछ जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नाबालिग का किडनैपर हरियाणा भागा था:पुलिस पहुंची तो फरार हुआ, नीमकाथाना से पकड़ा; पूछताछ जारी

नाबालिग का किडनैपर हरियाणा भागा था:पुलिस पहुंची तो फरार हुआ, नीमकाथाना से पकड़ा; पूछताछ जारी

सीकर : सीकर जिले की खंडेला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को किडनैप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद हरियाणा में भाग गया था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जून 2024 को लड़की के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि एक आरोपी ने उसकी नाबालिग लड़की को किडनैप कर लिया है और उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को डिटेन कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग लड़की को छुड़ा लिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद महेंद्रगढ़ (हरियाणा) में भाग गया था जहां पर पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन बदमाश वहां से भी फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को खेतड़ी, नीमकाथाना से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील सिंह उर्फ सोनू (23) निवासी जुगलपुरा, खंडेला के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin