[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंगरेज समाज सोसायटी झुंझुनूं ने कब्रिस्तान में किया पौधरोपण : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रंगरेज समाज सोसायटी झुंझुनूं ने कब्रिस्तान में किया पौधरोपण : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रंगरेज समाज सोसायटी झुंझुनूं ने कब्रिस्तान में किया पौधरोपण : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : झुंझुनूं की संस्था रंगरेज़ समाज सोसायटी द्वारा समाज के कब्रिस्तान का काम पूरा होने पर इसी कब्रिस्तान में आज सुबह 11 बजे पौधरोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाज के सदर शब्बीर जोजादिया एव उप सदर तय्यब अली ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ज़रूरी है।हम सभी को इसके लिए जागरूक होना चाहिए। पेड़ पोधे वतावरण को शुद्ध रखते है एव इन्ही से ऑक्सीजन मिलती है इसलिए सभी को अपने जीवन मे कम से कम 1पेड़ लगाना चाहिए।

पूर्व पार्षद इक़बाल जी जाजोदिया एव कमेटी मेम्बर मोहम्मद यूनुस रंगरेज़ ने कहा कि आज हर व्यक्ति गर्मी से परेशान एव बेहाल है और बरसात भी बहुत कम हो रही है । बढ़ते तापमान को पेड़ पौधे नियंत्रित करते है। जहां जितनी ज्यादा हरियाली होगी वहां का तापमान उतना ही कम यानी गर्मी कम होगी । इसलिए हमें आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा करते हुए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाने चाहिए।

इस कार्यक्रम में आज वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि यासीन रंगरेज़,पूर्व सदर मक़बूल स्लामपरिया एव इक़बाल चिड़ावा वाला, आमीन मण्डावा वाला, रफीक बिसाऊ , हवलदार इक़बाल , निजामुदीन, सलीम बगड़िया, जाकिर बगड़िया, महमूद फाजलका, सरीफ, नूर मोहम्मद, हाफिज मुमताज़, सरीफ डायर आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin