शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुष्करणा ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात
शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुष्करणा ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात
सीकर : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात की। संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा के बताया कि पुष्करणा ने देवनानी को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही बजट में राज्य सरकार द्वारा शिक्षा हित की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम, प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, महिला मंत्री डॉ. अरुणा शर्मा सहित प्रदेश कार्यकारिणी ने इस मुलाकात को शिक्षक हित में उपयोगी बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1644393


