[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल व आवासीय क्वार्टरों के आगे भरे बरसाती पानी के निकासी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल व आवासीय क्वार्टरों के आगे भरे बरसाती पानी के निकासी की मांग

स्कूल व आवासीय क्वार्टरों के आगे भरे बरसाती पानी के निकासी की मांग

खेतड़ीनगर : दो दिन से लगातार हो रही बरसात के कारण सोफिया स्कूल के सामने बरसात का पानी जमा हो जाने से स्कूली बच्चों व अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, आम जन की समस्या को देखते हुए समाज सेवी रमेश कुमार ने मैल के मार्फत नीमकाथाना जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के मार्फत बताया कि केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित सोफिया सेकेंडरी स्कूल के मुख्य द्वार से लेकर जगदंबा मार्केट तक मुख्य मार्ग पर बरसात का पानी भर जाने से आवासीय क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को व स्कूली बच्चे, अभिभावकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

समाज सेवी रमेश कुमार

स्कूली बच्चे, बच्चों को छोड़ने जाते अभिभावक व अध्यापकों को गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ज्ञापन के मार्फत बताया कि स्कूल के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर एक-एक फीट भर जाता है, इस संबंध में केसीसी प्रशासन व स्थानीय प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा जिसके कारण बरसात के समय काफी हादसे हो गए है। दुपहिया वाहन बरसात के पानी में फिसल गए जिससे बच्चे घायल हो गए। सड़क के पास ही स्थित आवासीय क्वार्टरों में रहने वालों के घरों में भी गंदा पानी भर जाता है जिसके कारण उन्हें की काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया कि स्कूल के मुख्य रास्ते का हाल बेहाल है, रास्ते पर कई विद्युत पोल तथा सिवरेज लाइन के मेनहोल होने के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता है। आमजन की समस्या को देखते हुए पानी निकासी की जल्द व्यवस्था की जाएं।

इनका कहना हैं

अभिभावक मुकेश अग्रवाल, मोतिलाल बरबड़ ने बताया कि हल्की सी बरसात होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है जिससे विद्यार्थियों व अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बरसात के समय अधिकांश अभिभाव बच्चों को स्कूल अपने वाहनों से छोड़ने आते है, जिससे ट्रेफिक जाम हो जाता है साथ ही दुघर्टनाएं भी होने का डर बना रहता है।

मुकेश अग्रवाल ने बताया कि पानी में दुपहिया वाहन फिसल जाने से वह बच्चों सहित घायल हो गए थे। गौरतलब है कि इस संबंध में स्कूल प्रशासन ने भी एक माह पूर्व पानी की निकासी को लेकर स्थानीय प्रशासन व केसीसी प्रशासन को अवगत करवाया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin