[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जमीन के लिए बुजुर्ग पिता को लाठियों से पीटा:पैर में फ्रेक्चर, कंधे के पास लगी चोट; घायल हालत में अस्पताल में कराया भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जमीन के लिए बुजुर्ग पिता को लाठियों से पीटा:पैर में फ्रेक्चर, कंधे के पास लगी चोट; घायल हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

जमीन के लिए बुजुर्ग पिता को लाठियों से पीटा:पैर में फ्रेक्चर, कंधे के पास लगी चोट; घायल हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

चूरू : जिले के रतननगर थाना के गांव दमधवामीठा में जमीन जायदाद के लिए एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता से लाठियों से मारपीट कर डाली। इस मारपीट में उसका एक पैर फ्रेक्चर हो गया और कंधे के पास भी चोट लगी है। घायल बुजुर्ग को परिवार के लोगों ने डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने बुजुर्ग का इलाज किया।

अस्पताल में भर्ती घायल पालाराम (62) ने बताया कि उसका बेटा बलबीर जमीन जायदाद के लिए उसके साथ झगड़ा करता है। बलबीर शराब पीकर आया और उससे रुपए व जमीन मांगने लगा। जब पालाराम ने मना किया तो उसने लाठियों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका एक पैर फ्रेक्चर हो गया और कंधे के पास भी चोट आई।

घायल को उसके परिजन चूरू के डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। प्राथमिक इलाज के बाद बुजुर्ग को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin