[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीडीके अस्पताल में संविदाकर्मी हड़ताल पर:स्थाई कर्मचारी व गार्ड ने संभाला मोर्चा, मरीजों को दे रहे ऑफलाइन पर्ची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीडीके अस्पताल में संविदाकर्मी हड़ताल पर:स्थाई कर्मचारी व गार्ड ने संभाला मोर्चा, मरीजों को दे रहे ऑफलाइन पर्ची

बीडीके अस्पताल में संविदाकर्मी हड़ताल पर:स्थाई कर्मचारी व गार्ड ने संभाला मोर्चा, मरीजों को दे रहे ऑफलाइन पर्ची

झुंझुनूं : आरएलएसडीसी बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी कर ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग को लेकर बीडीके अस्पताल में कार्यरत संविदा ठेका कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्थाई कर्मचारी व गार्ड ने संभाला मोर्चा, मरीजों को दे रहे ऑफलाइन पर्ची
स्थाई कर्मचारी व गार्ड ने संभाला मोर्चा, मरीजों को दे रहे ऑफलाइन पर्ची

संविदाकर्मी मोहमद सिकंदर ने बताया कि संविदा कर्मचारियों को शोषण मुक्त कराने के लिए ठेका प्रथा को समाप्त कर अक्टूबर 2023 में पूर्व सरकार ने आरएलएसडीसी बोर्ड का गठन किया था। इस बोर्ड को कैबिनेट मंत्रीमंडल की मंजूरी भी मिल चुकी है। लेकिन नोटिफिकेशन आज तक जारी नहीं किया गया है।

जबकि झुंझुनूं के अलावा अन्य जगह सैलेरी बढ़ाई जा रही है। परमानेंट भी किया है। समय पर सैलेरी भी मिल रही है। लेकिन झुंझुनूं में अब तक ऐसा नहींं हुआ है कि यहां ठेका कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। पीएफ और सैलेरी समय पर नहीं मिल रही है। अगर जल्द ही मांग पूरी नही की गई तो अनिश्चकालीन के लिए हड़ताल पर जाएंगे।

बीडीके अस्पताल में संविदाकर्मी हड़ताल पर
बीडीके अस्पताल में संविदाकर्मी हड़ताल पर

गार्ड ने संभाला मोर्चा

इधर, संविदा कर्मचारियां की हड़ताल पर जाने से स्थाई कर्मचारी व गार्डों की पर्ची काउंटर, दवा वितरण सहित अन्य काउंटर पर डयूटी लगाई गई है। गार्ड पर्ची काउंटर संभाल रहे हैं। मरीजां को ऑफलाइन पर्ची दे रहे है। पीएमओ संदीप पचार ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को असुविधा ना हो इसके लिए स्थाई कर्मचारी व गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet