[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांवड़ खंडित करने पर युवक को पीटा:रोड जाम कर बैठे कांवड़िए, बोले- पुलिस की तरफ से सुरक्षा नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांवड़ खंडित करने पर युवक को पीटा:रोड जाम कर बैठे कांवड़िए, बोले- पुलिस की तरफ से सुरक्षा नहीं

कांवड़ खंडित करने पर युवक को पीटा:रोड जाम कर बैठे कांवड़िए, बोले- पुलिस की तरफ से सुरक्षा नहीं

अलवर : हरिद्वार से अलवर लाई जा रही कांवड़ को खंडित करने पर कांवड़ियों से रोड जाम कर दिया। कांवड़ खंडित करने वाले को पकड़कर जमकर धुलाई की और पुलिस की तरफ से सुरक्षा नहीं मिलने पर रोष जाहिर की। कांवड़ियों ने हरिद्वार से शुद्ध जल मंगवाने की मांग की, जिसे शुक्रवार सुबह शिवजी को जल चढ़ाया जाएगा।

सुबह करीब 7 बजे कांवड़ियों ने इस युवक को पकड़ लया। जिसने लालाराम नाम के व्यक्ति की कांवड़ को जबर्दस्ती पकड़ कर खंडित किया।
सुबह करीब 7 बजे कांवड़ियों ने इस युवक को पकड़ लया। जिसने लालाराम नाम के व्यक्ति की कांवड़ को जबर्दस्ती पकड़ कर खंडित किया।

अलवर के रहने वाले और कावंड़ लेकर आ रहे हेमंत ने बताया- चिरखाना के पास सुबह करीब 7 बजे युवक पहले तो कांवड़ियों के आगे आया। उसे एक जगह से हटा दिया। फिर पीछे आ रहे दूसरे व्यक्ति लालाराम की कांवड़ को अचानक पकड़ लिया। भागने लगा तो दूसरे कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया। टेल्को चौराहे के पास लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

ये है आरोपी युवक। जिसने कांवड़ को खंडित किया। लेकिन पुलिस को अपना नाम व गांव नहीं बताया।
ये है आरोपी युवक। जिसने कांवड़ को खंडित किया। लेकिन पुलिस को अपना नाम व गांव नहीं बताया।

आरोपी ने नहीं बताया नाम-पता

कांवड़ खंड़ित करने से नाराज कांवड़ियों ने टेल्को चौराहे पर सड़क जाम कर दी। उन्होंने कहा कि जिले में आने के बाद पुलिस प्रशासन की कोई सुरक्षा नहीं है। 400 किलोमीटर दूर से कावड़ लेकर आ रहे भक्तों को ठेस पहुंची है। पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक से नाम-पता पूछा लेकिन उसने नहीं बताया।

इसके बाद कांवडिए जबरन उसे रोड पर लेकर बैठ गए और 15 मिनट तक जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन ने जाम खुलवाया और कांवड़ियों की परेशानी का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। इस कारण नाम-पता तक नहीं बता पा रहा। कांवडियो ने कहा कि शराब के नशे में है। अब पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22