[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनएमसी ने जारी की अनुमति: जल्द शुरू होगा बैच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एनएमसी ने जारी की अनुमति: जल्द शुरू होगा बैच

मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

झुंझुनूं : समसपुर गांव में राजकीय मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं में पढ़ाई शुरू होने का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बैच शुरू करने के लिए कॉलेज की लंबे समय से चली आ रही एलओपी यानी लेटर ऑफ परमिशन की मांग पूरी हो गई है। इसके साथ ही झुंझुनूं जिले के लोगों का मेडिकल कॉलेज का सपना पूरा हो गया है। बुधवार को नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) की ओर से कॉलेज में 50 सीटों पर प्रवेश की अनुमति जारी कर दी है। हाल ही में नीट में सफल विद्यार्थियों की काउंसलिंग के बाद कॉलेज अलाटमेंट के बाद एमबीबीएस के लिए 50 सीटों का बैच शुरू हो जाएगा। कॉलेज में बैच शुरू करने के लिए 62 फैकल्टी भी लगा दी गई है। अस्पताल में 43 फैकल्टी एनएमसी के अनुसार पहले पद स्थापित कर दी गई हैं। जबकि इसके बाद कॉलेज में अध्ययन के लिए 19 फैकल्टी और लगाई गई। कॉलेज में एकेडमिक ब्लॉक व आवश्यक निर्माण एनोटॉमी लैब, डिस्कशन हॉल, फैकल्टी रूम, सेंट्रल रिसर्च लैब, लेक्चर थिएटर, फिजियोलॉजी पैथोलॉजी लैब, रूम, लाइब्रेरी व ब्लॉक, बायोकेमिस्ट्री लैब, फोरेंसिक मेडिसिन लैब का निर्र्माण करीब-करीब पूरा हो गया। एलओपी के हिसाब से बॉयज व गर्ल्स होस्टल, मैस व लेक्चर थिएटर का काम पूरा हो चुका है।

100 सीटों की मांगी गई थी अनुमति

एनएमसी की ओर से कॉलेज को 50 सीटों के लिए अनुमति मांगी गई थी। लेेकिन फिलहाल कॉलेज को 50 सीटों की अनुमति मिली है। व्यवस्थाओं के हिसाब से आने वाले समय में सीटें बढेंगी।

आकार ले रहा मेेडिकल अस्पताल

बीडीके अस्पताल परिसर में बन रहा थ्रीजी प्लस मेडिकल अस्पताल भी आकार ले रहा है। अस्पताल का निर्माण कार्य जनवरी 2025 में पूरा होगा। अस्पताल में 270 बेड समेत अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं होंगी।

एनएमसी की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज को 50 सीटों से बैच शुरू करने अनुमति दी गई है। अब तक कॉलेज के लिए 62 फैैकल्टी लगाई जा चुकी है। एलओपी जारी होने से जिले के लोगों को खुशी है। हाल ही में जारी नीट के परिणाम में सफल विद्यार्थियों की काउंसलिंग के बाद प्रवेश होते ही बैच शुरू हो जाएगा।

डॉ. संदीप पचार, एडिश्नल सुपरिडेंट मेडिकल कॉलेज, झुंझुनूं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad