[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुग्गी-झोंपड़ी की महिलाओं ने मिनी सचिवालय में किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

झुग्गी-झोंपड़ी की महिलाओं ने मिनी सचिवालय में किया प्रदर्शन

पुलिस ने अंदर जाने से रोका, दीवार पर ज्ञापन चस्पा

सादुलपुर : झुग्गी-झोंपड़ी की महिलाओं ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बस्ती से हाथों में बैनर लेकर जुलूस के रूप में रवाना हुई महिलाएं एसडीएम गो बैक के नारे लगाते हुए मिनी सचिवालय पहुंची। पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया, जिस पर वे एसडीएम कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गई। ज्ञापन लेने के लिए किसी के नहीं आने पर महिलाओं ने गेट पर ही ज्ञापन चस्पा किया गया।

ज्ञापन में बताया कि नए कोर्ट भवन के पीछे वे लोग कई वर्षों से झुग्गी-झोंपड़ी बनाकर रहते हैं, पिछले 23 दिनों से धरने पर बैठे हैं। एसडीएम के ऑफिस में ज्ञापन देने आए हैं, लेकिन एसडीएम सीट पर कभी नहीं मिलते। युवती की मौत के मामले का खुलासा करने, प्रशासनिक अधिकारियों को बदलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 30 जुलाई को ज्ञापन देने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। करीब एक घंटे एसडीएम के आने का इंतजार भी किया। तभी एक कर्मचारी आया और एडवोकेट गायत्री पूनिया से कहा कि आप दो मिनट यहां बैठो, मैं साहब को बुलाता हूं।

बैठते ही फोटो खींच ली और मुकदमा कर दिया। ज्ञापन में एसडीएम व थानाधिकारी को बदलने की मांग करते हुए गायत्री पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने पर बस्ती के लोगों द्वारा गिरफ्तारी देने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कर्ण, राजेश, मनीष, मंगल, लखन, अमित, अभिषेक, शंकर, पवन, अशोक, श्यामा, विनोद, लक्ष्मी, कृष्णा, मंजू, सुमित्रा, निशान, रवीना, राखी, खुशी, रेखा, परम, तुलछी, शबनम, बंटी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89