[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद गजराजसिंह निर्वाण का शहादत दिवस मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

शहीद गजराजसिंह निर्वाण का शहादत दिवस मनाया

शहीद गजराजसिंह निर्वाण का शहादत दिवस मनाया

मलसीसर : ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हुए मलसीसर के लाडले शहीद गजराजसिंह का 24वां शहादत दिवस सोमवार को शहीद स्मारक पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान घासीराम पूनिया थे। विशिष्ट अतिथि उप प्रधान बिस्मिल्ला चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया थे। अध्यक्षता सरपंच ताराचंद जांगिड़ ने की।

कार्यक्रम का संयोजन शहीद गजराजसिंह युवा मंडल की ओर से किया गया। अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद की माता सुरेश कंवर का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। शहीद की याद में स्मारक व आसपास 51 पौधे अतिथियों ने लगाए। गजराजसिंह युवा मंडल अध्यक्ष राकेश चौमाल, शहीद के भाई भवानीसिंह निर्वाण, पूर्व सरपंच विनोद प्रजापति, संतोष हाकिम, सुनिल श्योराण, नदीम चौहान, चिरंजीलाल चौमाल, इमरान सिरोहा, इकबाल लालपुरिया, हरिसिंह महला, कैप्टन ताज मोहम्मद, बीरबलसिंह, प्रमेन्द्र खींची, महेंद्र धाबाई, अमित व्यास,पवन चौमाल, नरेश भाटिवाड़िया, भवानीसिंह शेखावत मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet