[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिमाचल में बादल फटा, पुल-दुकानें बहीं:​​​​​​होटलों में पानी-मलबा घुसा; हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट, IAS अफसरों ने डिनर प्रोग्राम टाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चंडीगढ़टॉप न्यूज़पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

हिमाचल में बादल फटा, पुल-दुकानें बहीं:​​​​​​होटलों में पानी-मलबा घुसा; हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट, IAS अफसरों ने डिनर प्रोग्राम टाला

हिमाचल में बादल फटा, पुल-दुकानें बहीं:​​​​​​होटलों में पानी-मलबा घुसा; हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट, IAS अफसरों ने डिनर प्रोग्राम टाला

चंडीगढ़ : हिमाचल के कुल्लू में सोमवार-मंगलवार देर रात बादल फट गया। इससे मणिकर्ण घाटी के तोष नाला में तेज बारिश हुई। बारिश में शराब ठेका, दुकान और पुल बह गया। साथ ही 2 होटल में मलबा और पानी जाने से नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा, बिजली परियोजना को भी नुकसान पहुंचा है। तोष नाला के पास खड़ी बागवानों की फसल और सेब के पेड़ भी तबाह हो गए।

इस पर CM सुखविंदर सुक्खू ने कहा- ”मैंने स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के लिये आवश्यक निर्देश दिए हैं। प्रदेश के नागरिकों एवं टूरिस्टों से मेरा अनुरोध है कि वे नदी-नालों के पास जाने से बचें।

मौसम विभाग ने आज हिमाचल के 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में तेज बारिश आ सकती है। एक अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

मनाली में भी पलचान के पास अंजनी महादेव नाला का जलस्तर बढ़ गया है। पानी रोड की तरफ बह रहा है। जिसके चलते अटल टनल की तरफ जाने वाली सड़क और मनाली-लेह रोड पर यातायात बाधित हो गया है। यहां भी नाले में बादल फट गया था। जिससे दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा।

हालांकि हिमाचल में पूरे मानसून सीजन के दौरान नॉर्मल से 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 29 जुलाई तक 339.7 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 35 प्रतिशत कम यानी 221 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

हिमाचल में बादल फटने के बाद के PHOTOS…

तोष नाला में बादल फटने के बाद जलस्तर बढ़ गया।
तोष नाला में बादल फटने के बाद जलस्तर बढ़ गया।
कुल्लू में बादल फटने के बाद सड़क का डंगा (सपोर्ट) टूट गया।
कुल्लू में बादल फटने के बाद सड़क का डंगा (सपोर्ट) टूट गया।
जलस्तर बढ़ने के कारण अंजनी नाला सड़क की तरफ बह रहा है।
जलस्तर बढ़ने के कारण अंजनी नाला सड़क की तरफ बह रहा है।
अंजनी नाला सड़क की तरफ बहने की वजह से मलबा आ गया। जिसकी वजह से मनाली लेह सड़क बाधित हो गई। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़क बहाल करने में जुटे हैं।
अंजनी नाला सड़क की तरफ बहने की वजह से मलबा आ गया। जिसकी वजह से मनाली लेह सड़क बाधित हो गई। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़क बहाल करने में जुटे हैं।
कुल्लू के तोष नाला में बादल फटने के बाद बढ़ा जलस्तर।
कुल्लू के तोष नाला में बादल फटने के बाद बढ़ा जलस्तर।

हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट, IAS अफसरों ने डिनर टाला
हरियाणा में आज मंगलवार से मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा। मौसम विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि 48 घंटे बाद यानी अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून फिर सक्रिय होगा। राजस्थान में बन रहे दबाव के चलते वर्षा बारिश होने की उम्मीद है।

वर्षा नहीं होने से सिरसा का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने आज और कल तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई यानी आज चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में तेज बारिश आ सकती है।

तेज बारिश की चेतावनी के चलते हरियाणा IAS एसोसिएशन ने पंचकूला में 31 जुलाई को होने वाले डिनर प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया है।

हरियाणा में 40 प्रतिशत कम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अभी तक प्रदेश में 40 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। प्रदेश में सामान्य रूप से 141.7 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन 85.7 एमएम वर्षा ही हो पाई है। पिछले 24 घंटे में जीटी बेल्ट के जिलों में बरसात हुई है।

इनमें पानीपत में 23.6, करनाल 13.4, कुरुक्षेत्र में 15.3, कैथल में 13.9, सोनीपत में 35, अंबाला में 5.4 मिलीमीटर बरसात हुई है। वहीं यमुनानगर में 13.0, सिरसा में 3.1, दादरी में सिर्फ 3.0, पलवल में 1.3 और पंचकूला में 1.4, रोहतक में 1.6 एमएम बारिश हुई है।

मानसून की बारिश कम होने की वजह बंगाल और राजस्थान से आने वाली हवाएं बीच में ही खत्म होना बताया जा रहा है। इससे हवाएं भी कमजोर हो रही हैं। साथ ही हवा में नमी नहीं होने से इस बार हरियाणा से मानसून रूठा हुआ है।

पंजाब के 5 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
पंजाब के 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में तेज बारिश आ सकती है। बाकी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार को हुए मौसम में बदलाव के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। औसतन अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की कमी आई है।

वहीं चंडीगढ़ में भी बारिश नहीं हुई है। आज मौसम विभाग ने बारिश आने की संभावना जताई है। कल 31 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

पंजाब का तापमान लगातार बीते 5 दिनों से 40 डिग्री के करीब चल रहा है। बठिंडा का तापमान एक बार फिर 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मोहाली का तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बीते 24 घंटों में अमृतसर में 1 MM और पठानकोट में 4 MM बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22