आधा किलो अफीम जब्त, कार छोड़कर भागे तस्कर:एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, राजलदेसर पुलिस की कार्रवाई
आधा किलो अफीम जब्त, कार छोड़कर भागे तस्कर:एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, राजलदेसर पुलिस की कार्रवाई
चूरू : चूरू की राजलदेसर पुलिस ने सोमवार देर शाम गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो लाख रुपए की अफीम बरामद की है। पुलिस गश्त को देख तस्कर अंधेरे में गाड़ी छोड़कर भाग गए। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को अफीम बरामद हुई।
राजलदेसर थानाधिकारी गीता रानी बिश्नोई ने बताया कि पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर चैक करने की कोशिश की, लेकिन शातिर तस्कर पुलिस को देखकर कार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने कार की तलाशी लेकर उसमें रखी 432 ग्राम अफीम को जब्त किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत कर रहे हे। अफीम तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059815


