झुंझुनूं : फतेहसरी में 15 मोर मृत मिले:तीतर, चूहे सहित अन्य पक्षी भी मिले मरे हुए; शिकार की आशंका
फतेहसरी में 15 मोर मृत मिले:तीतर, चूहे सहित अन्य पक्षी भी मिले मरे हुए; शिकार की आशंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं के फतेहसरी गांव में शुक्रवार को 15 मोरों की मौत हो गई। इसके अलावा तितर, चूहे सहित अन्य पक्षी भी मरे हुए मिले हैं। मोरों की मौत कैसे हुई यह अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर कई मोर घायल भी मिले हैं। इलाके में पहली बार इतने सारे मोर मृत अवस्था में मिले हैं।
जानकारी के अनुसार देवगांव से फतेहसरी के तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर आज सुबह बडी संख्या मे मौर मृत पडे़ थे, इसके अलावा कई मोर घायल अवस्था में हिल-डुल रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच की ओर वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।
इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 15 मोरो सहित अन्य पक्षी मृत मिले। इसके कई घायल मोर तड़पते मिले। वन विभाग की और से मौके पर चिकित्सक की टीम को बुलाया है।
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आस-पास कोई दाना भी नहीं मिला, जिससे यह लगे कि शिकारियों ने जहरीला दाना खिलाकर मोरों का शिकार किया हो। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल चिकित्सक टीम की और से घायलों का इलाज किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036746


