[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : न्यायिक कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश:दूसरे दिन भी कोर्ट में कामकाज ठप, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : न्यायिक कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश:दूसरे दिन भी कोर्ट में कामकाज ठप, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना जारी

न्यायिक कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश:दूसरे दिन भी कोर्ट में कामकाज ठप, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना जारी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में न्यायिक कर्मचारियों दूसरे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे। इसके चलते दूसरे दिन भी झुंझुनू न्यायालय में कामकाज ठप रहा। रोज होने वाली सुनवाई पूरी तरह से बाधित रही। झुंझुनूं के न्यायिक कर्मचारी मृतक सुभाष मेहरा के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर है, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर मामले में न्याय की मांग कर रहे है। जिलाध्यक्ष सुभाष मूंड ने बताया कि कर्मचारी सुभाष मेहरा की मौत हुए दस दिन से ऊपर हो चुके है, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है, जब तक मामले की जांच नहीं होगी तब धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस दौरान धरने पर बैठे कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मामले में एफआईआर दर्ज कर सीबीआई से जांच करवाने तथा मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक देने सहित विभिन्न मांग की गई।

इस दौरान प्रांतीय प्रतिनिधि धर्मेंद्र बेनीवाल, मोहम्मद रफीक, रीडर अशोक जोशी, बहादूर सिंह महला, शिशराम कस्वा, रामगोपाल, मुरारीलाल, महेंद्र मुंड, सुधिन्द्र, सुशील नेहरा, विनोद शर्मा, रामसिंह, रामजीलाल देतवाल, विशाल सुरोलिया, बलवीर कस्वा, आत्माराम सैनी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी धरने पर मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker