दो कारों में टक्कर, दो लोग घायल हुए
दो कारों में टक्कर, दो लोग घायल हुए
झुंझुनूं : शहर की तीन नंबर रोड पर बाकरा मोड़ के निकट सोमवार आधी रात करीब साढ़े 12 बजे दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। दोनों ही गाड़ियां हरियाणा नंबर की हैं। जानकारी के मुताबिक एक फॉरच्यूनर कार तेज गति से पीरू सिंह सर्किल से गुढ़ा मोड़ की ओर जा रही थी, वहीं एक मारूति 800 कार तेज गति से गुढ़ा मोड़ से पीरू सिंह सर्किल की ओर जा रही थी। बाकरा मोड़ के निकट दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत में मारूति 800 सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि फॉरच्यूनर गाड़ी पलटी खा गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को बीडीके अस्पताल पहुंचाया। फॉरच्यूनर गाड़ी सवार व्यक्ति को मामूली चोटें आईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041150


