बुद्धविहार जयपहाडी में गुरु पूर्णिमा को धम्म चक्क परिवर्तन दिवस के रूप में व सामाजिक कार्यकर्ता विकास आल्हा जन्मदिन मनाया गया
बुद्धविहार जयपहाडी में गुरु पूर्णिमा को धम्म चक्क परिवर्तन दिवस के रूप में व सामाजिक कार्यकर्ता विकास आल्हा जन्मदिन मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुद्धविहार जयपहाडी में पूज्य भंते विनयपाल के सानिध्य में धम्म चक्क परिवर्तन दिवस व सामाजिक कार्यकर्ता विकास आल्हा जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया सर्वप्रथम बच्चों द्वारा बुद्ध वंदना करके कार्यक्रम प्रारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता मालीराम वर्मा चीफ इंजीनियर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चौथमल सोंकरिया नवलगढ़, राजेन्द्र प्रसाद बौद्ध सीकर, दयानन्द बौद्ध उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी एल बौद्ध ने किया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विकास आल्हा बगड़ के जन्मदिन पर अंबेडकर विचार मंच बगड़ के सदस्य AEN रामप्रताप बरवड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, उप प्रधानाचार्य पवन कुमार बुंदेला, राहुल आल्हा जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूज्य भंते विनयपाल को उपहार , नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुकेश कलिया सुलताना द्वारा मिठाई वित्तरीत की गई
समारोह में दुर्गाप्रसाद बोयल, रोहिताश्व कुमार बोयल, राजकुमार बोयल, मुकेश कलिया, योगेश निर्मल,सुलताना, मनोज कुमार बोयल, धर्मपाल शिल्ला, पंकज बौद्ध, विकास सुलताना, ओ पी बुंदेला, सतवीर बरवड़, रामप्रताप बगड़, कमलेश काला, विकास माखर, शुखवीर गर्वा,आकाश आल्हा,प्रेमलता, रोशनी सहित अनेकों महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।