[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती गाड़ियों से गहने चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस को देखकर कार भगाने पर हुआ शक, पीछा कर सिद्धमुख क्षेत्र से दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चलती गाड़ियों से गहने चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस को देखकर कार भगाने पर हुआ शक, पीछा कर सिद्धमुख क्षेत्र से दबोचा

चलती गाड़ियों से गहने चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस को देखकर कार भगाने पर हुआ शक, पीछा कर सिद्धमुख क्षेत्र से दबोचा

चूरू : जिले की साहवा पुलिस ने चलती गाड़ी में बैग के चीरा लगाकर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लग्जरी कार भी जब्त की है।

साहवा ​​​​​थानाधिकारी अल्का बिश्नोई ने बताया- शनिवार को प्रो एक्टिव पुलिसिंग के तहत गश्त कर रही थी। इसी दौरान पास से एक हरियाणा नंबर की कार गुजरी। उसने पुलिस की गाड़ी को देखकर कार को भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार का पीछा किया। कार सिद्धमुख क्षेत्र की ओर गई। इसकी सूचना सिद्धमुख पुलिस को भी दी गई।

साहवा पुलिस ने सिद्धमुख क्षेत्र में कार को देखकर उसमें बैठे तीन जनों को नीचे उतरवाया। जिसमें सामने आया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेलों, ट्रेन, रोडवेज व निजी बसों में गहनों के साथ सफर कर रही अकेली महिला के गहनों के बैग के चीरा लगाकर जेवरात चोरी करने व जेब काटने वाली हरियाणा के नारनोल व हांसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इनका पूरा गिरोह बना हुआ है। गिरोह के कुछ लोग बसों में सवार होकर रहते हैं और कुछ अपनी पर्सनल गाड़ी लेकर घूमते रहते हैं। जो वारदात का अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस ने हरियाणा नारनोल निवासी सतीश सांसी, अजीत सांसी व दर्शन सांसी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लग्जरी कार भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ में बीकानेर और सीकर रेंज के कई जिलों में हुई चोरियों का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई करने वाली टीम में साहवा ​​​​​​थानाधिकारी अल्का बिश्नोई, हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर सिंह, कॉन्स्टेबल उमेश, रणवीर, कुलदीप, रामनिवास, मुकेश, सुरेन्द्र, प्रमोद कुमार, रोहताश कुमार, संजय कुमार और राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77