बबाई में भाजपा की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा हुई:बजट के फैसलों को आमजन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा
बबाई में भाजपा की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा हुई:बजट के फैसलों को आमजन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : बबाई के भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। बबाई मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र में आगामी कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट जयदीप फागंणा ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाकर पार्टी की मजबूती प्रदान करनी चाहिए। किसी भी पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने में कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की गतिविधियों में भाग लेकर पार्टी की मजबूती प्रदान करनी चाहिए।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब व्यक्ति का सपना साकार हो रहा है तथा हर योजनाओं का लाभ पूर्ण रूप से मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में बनी भाजपा की सरकार गरीबों के लिए समर्पित रही है, जिससे आज पूरे विश्व में भारत अपनी बुलंदियों को छू रहा है, जो देश पहले भारत को आंख दिखाने की हिमाकत करते थे। आज वो भारत के साथ साझेदारी करने में जुटे हुए हैं।
इस दौरान पार्टी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने, मंडल में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यों की समीक्षा करते हुए चर्चा की गई। इस वर्ष भाजपा द्वारा पारित बजट की सराहना करते हुए, बजट में लोक कल्याणकारी फैसलों को पार्टी कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं जन समस्याओं को कार्यकर्ता पार्टी के पदाधिकारियों तक पहुंचा कर समस्याओं का समाधान करवाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर संदीप तिवाड़ी, मिठ्ठू सिराधना, छैलूराम भूरिया, अमित शर्मा, नरेश पंसारी, हेमराज कांकरिया, राकेश लाम्बा हरडिया, बुद्धराम नायक, राजवीर, वीरपाल, संदीप भूरीया, हनीफ सेफरागुवार, विकास सैनी करमाडी, राकेश बोराणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।