[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डेयरी के बाहर खड़े टैंकर से डीजल चोरी का VIDEO:चोरों ने जरीकन में निकाला डीजल, गाड़ी लेकर आए बदमाश के साथ फरार हुए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डेयरी के बाहर खड़े टैंकर से डीजल चोरी का VIDEO:चोरों ने जरीकन में निकाला डीजल, गाड़ी लेकर आए बदमाश के साथ फरार हुए

डेयरी के बाहर खड़े टैंकर से डीजल चोरी का VIDEO:चोरों ने जरीकन में निकाला डीजल, गाड़ी लेकर आए बदमाश के साथ फरार हुए

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में चोरों ने डेयरी के बाहर खड़े टैंकर से हजारों रुपए का डीजल चुरा लिया। चोरी की यह घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जिसमें दो चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल अब पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

मामले में रसीदपुरा के रामस्वरूप शर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट देखकर बताया है कि वह हर्ष डेयरी, रसीदपुरा का मैनेजर है। डेयरी के बाहर दूध का टैंकर खड़ा था। इससे चोरों ने डीजल की चोरी की। सुबह 5 बजे के करीब चोर आए और फिर डीजल टंकी का ढक्कन तोड़कर, पाइप लगाकर करीब 300 लीटर से ज्यादा डीजल चुरा कर ले गए। जिसकी कीमत हजारों रुपए में है।

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोरों के साथ अन्य साथी भी शामिल है। जैसे ही चोर डीजल के जरीकन को चोरी करके लेकर जाते हैं। फिर वह थोड़ी दूर पैदल चलते हैं और उनके साथी गाड़ी लेकर आते हैं। इसके बाद गाड़ी में बैठकर चोर वहां से फरार हो जाते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77