[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

UDH मंत्री बोले- गुरु वंदना अंतर्मन से करें:मंत्री झाबर सिंह ने कहा- नई पीढ़ी में गुरुओं के प्रति आस्था और समर्पण का भाव जरूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

UDH मंत्री बोले- गुरु वंदना अंतर्मन से करें:मंत्री झाबर सिंह ने कहा- नई पीढ़ी में गुरुओं के प्रति आस्था और समर्पण का भाव जरूरी

UDH मंत्री बोले- गुरु वंदना अंतर्मन से करें:मंत्री झाबर सिंह ने कहा- नई पीढ़ी में गुरुओं के प्रति आस्था और समर्पण का भाव जरूरी

सीकर : राजस्थान के यूडीएच मंत्री और सीकर की श्रीमाधोपुर विधानसभा से विधायक झाबर सिंह खर्रा आज सीकर के रैवासा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने राघवाचार्य महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के अन्य कई संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया।

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा देवस्थान विभाग के माध्यम से प्रदेश के संत और महात्माओं के सम्मान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु वंदन कार्यक्रम रखा गया। इसी के तहत आज मैंने त्रिवेणी धाम, रैवासा, लक्ष्मणगढ़ में नाथ आश्रम, फतेहपुर के बुधगिरी मढ़ी और पिपराली में सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के वैदिक आश्रम में गुरु वंदन किया है।

सरकार का यह मानना है कि जिस तेजी के साथ समाज में नैतिक पतन हुआ है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गुरु और परमात्मा दोनों को बराबर का स्थान है। जब तक हमारी भावी पीढ़ी में गुरुओं के प्रति आस्था और समर्पण का भाव नहीं होगा। तो भावी पीढ़ी सुदृढ़ नहीं हो पाएगी। आज की इसी सबसे बड़ी समस्या के समाधान के लिए सरकार इस दिशा में प्रयत्न कर रही है कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु वंदना जैसे कार्यक्रम आयोजित करें। झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मेरा आमजन से निवेदन है कि अंतर्मन से गुरु वंदना करें, दिखावे के रूप में नहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77