[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजामपुर मोड़ पर दो कार आपस में भिड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निजामपुर मोड़ पर दो कार आपस में भिड़ी

निजामपुर मोड़ पर दो कार आपस में भिड़ी

खेतड़ी : खेतडी के निजामपुर मोड स्थित विवेकानन्द सर्किल पर तेज गति से आ रही एक कार ने सड़क किनारे पर खड़ी होंडा सिटी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होडा सिटी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पास में खड़ी बाइक को रौंदते हुए किराना की दुकान में घुस गई। हादसे के बाद कार दुकान में घुस जाने से किराना का सामान बिखर गया। गनीमत रही की हादसे के समय गाड़ी में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

निजामपुर मोड़ चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि चिरानी निवासी धर्मपाल भारतीय सेना में कार्यरत है तथा छुट्टी पर गांव आया हुआ है। वह अपनी गाड़ी में सवार होकर गांव में निजामपुर मोड़ सर्किल पर आया था। इस दौरान वह सड़क किनारे गाड़ी को खड़ा कर शेविंग करवाने लगा। कुछ देर बाद ही अधणा की ढाणी निवासी किशनलाल पुत्र गोकुलचंद अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी को लहराते हुए लेकर आया तथा सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में घुसा दी। जिससे धर्मपाल की गाड़ी टक्कर लगने के बाद दुकान में घुस गई।

कार बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई।
कार बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई।

हादसे की सूचना पर सीआई भंवरलाल कुमावत मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी ड्राइवर किशनलाल को हिरासत में ले लिया तथा दोनों गाड़ियों को जब्त कर चौकी में ले जाया गया है।  पुलिस के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी का ड्राइवर शराब के नशे में था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हादसे में दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77