[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान परिवहन निगम की बस में लगी आग:ड्राइवर और कंडक्टर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित, सादुलपुर से झुंझुनू जा रही थी बस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान परिवहन निगम की बस में लगी आग:ड्राइवर और कंडक्टर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित, सादुलपुर से झुंझुनू जा रही थी बस

रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। रोडवेज चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

सादुलपुर : सादुलपुर सड़क पर स्थित गांव डाबली ढाणी के पास एक राजस्थान परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। हालांकि, बस के चालक और कंडक्टर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बस का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद अन्य बसों में यात्रियों को बैठाकर उनकी यात्रा जारी रखी गई।

बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

सूचना के अनुसार, जब बस में आग लगी, तो चालक ने तत्काल बस को रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर सादुलपुर, पिलानी और चूरू से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

हमीरवास थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि बस चालक जसपाल सिंह बस को सादुलपुर से रवाना कर झुंझुनू की ओर जा रहा था, जब बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण डाबली ढाणी के पास आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग फैल गई, लेकिन ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89