मोहर्रम जुलूस और ताजिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:मुस्लिम समाज के लोग बोले- धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई गई, आरोपी को जल्द करें गिरफ्तार
मोहर्रम जुलूस और ताजिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:मुस्लिम समाज के लोग बोले- धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई गई, आरोपी को जल्द करें गिरफ्तार
सीकर : मोहर्रम पर ताजिया व जुलूस को लेकर की गई टिप्पणी से मुस्लिम समाज में आक्रोश है। इमाम बारगाह ताजिया शरीफ कमेटी किरडोली, सीकर ने आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज सदर थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

कमेटी के सदस्य अब्दुल गफ्फार खां ने बताया- 19 जुलाई को मोहर्रम के दिन जयपुर निवासी मोहम्मद रजी (36) ने ताजिये के जुलूस और ताजिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था, जिसे लेकर मुस्लिम सर्व समाज में आक्रोश है। आरोपी ने मुस्लिम समाज की भावना को ठेस पहुंचाई है।
समाज के लोगों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि आरोपी को इससे सबक मिले और आगे कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। इस मौके पर एडवोकेट सलीम चौहान, सदर कासिम खिलजी, सत्तार खा, मोहम्मद रफीक, इखलाख, अबरार, हसरत अली, अशफाक भाटी, वसीम तंवर निसार, तंवर वाहिद, इरफान नियाजी, तबरेज खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037966


