[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुस्लिम समाज ने निकाला मोहर्रम का जुलूस:मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए, युवकों ने ढोल ताशो के साथ दिखाए करतब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डूंगरपुरराजस्थानराज्य

मुस्लिम समाज ने निकाला मोहर्रम का जुलूस:मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए, युवकों ने ढोल ताशो के साथ दिखाए करतब

मुस्लिम समाज ने निकाला मोहर्रम का जुलूस:मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए, युवकों ने ढोल ताशो के साथ दिखाए करतब

डूंगरपुर : मोहर्रम पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से ताजियों का जुलूस निकाला गया। ढोल ताशों के साथ करतब दिखाते हुए जुलूस शहर के कई रास्तों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के युवा, बच्चे और पुरुष कोमी लिबास में दिखे। जुलूस के साथ ताजिए लेकर गेपसागर की पाल पहुंचे। जहां ताजियों को ठंडा किया गया।

मुस्लिम समाज के मोहर्रम को लेकर सुबह से ही युवा तैयारियों में जुटे रहे। मुस्लिम समाज के पुरुष, युवा अलग अलग जगहों से सजे धजे मन्नतों के ताजिया लेकर निकले। छोटे से लेकर बड़े कई ताजिये लेकर जुलूस के रूप में निकले। ढोल ताशो की गूंज के साथ ही युवाओं ने जमकर करतब दिखाए। जुलूस शहर के माणक चौक, कानेरा पोल, मोची बाजार, पुराना अस्पताल से होते हुए गैपसागर की पाल पर पहुंचा। इस दौरान कई लोगों ने मन्नते छोड़ी।

जुलूस के दौरान कोमी एकता दिखाई दी। हिंदू धर्म के कई लोगों ने ताजियों के दर्शन किए और मन्नत मांगी। गेपसागर की पाल पर ताजियों को ठंडा किया गया। वहीं, मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस कि ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77